मंडी: CM के गृह जिला में खूब गरजी कांग्रेस, किसानों की मांगों के समर्थन में किया जमकर प्रदर्शन

<p>किसानों की मांगों के समर्थन में उतरी कांग्रेस ने शनिवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। मंडी में जिला भर से आए कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पुलघराट से कांग्रेस की रैली शुरू हुई जो शहर के बाजारों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची। इस दौरान पूरा शहर सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। एक तरह से भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस जिसे विधानसभा चुनावों में एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी, का मंडी में सबसे बड़ा व उग्र प्रदर्शन रहा। काफी तादाद में जिला भर से कांग्रेसी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।</p>

<p>कांग्रेस का दावा है इस रैली में जिला के दस विधानसभा क्षेत्रों से 4 हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस का यह भी कहना है कि किसानों की मांगों के समर्थन व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ लगभग शहर में 9 किलो मीटर लम्बा प्रदर्शन पूरे जोश के साथ शहर की सभी वार्ड़ों में निकाला गया। इस प्रदर्शन से जिला में कांग्रेस में नई जान आ गई है। इससे विरोधी दल सकते में आ गए हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को भी ज्ञापन भेजा गया।&nbsp;</p>

<p>इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मन्त्री कौल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मन्त्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मन्त्री मनसा राम, प्रदेष कांग्रेस महासचिव चेत राम, कांग्रेस प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर ठाकुर, चम्पा ठाकुर, जीवन ठाकुर, लाल सिंह, कौशल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन, हरेन्द्र सेन, जिला महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर, शशि शर्मा, पुष्पराज शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु चन्देल, जिला युवा अध्यक्ष तरूण ठाकुर, प्रेम लाल गुडडू, लाभ सिंह, वाई.पी. कपूर, सीमा चन्देल, उपेन्द्र ठाकुर, मनीश शर्मा, सरदार सुखनिधान सिंह, दिनेश शर्मा, वीना शर्मा, जोगिन्दर गुलेरिया, ज्योति ठाकुर व सभी ब्लॉक अध्यक्ष व जिला कांग्रेस व सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago