मंडी: महेंद्र सिंह की बेटी वंदना ग्रयोह वार्ड से जीती जिला परिषद का चुनाव, माकपा के भूपेंद्र को 724 वोटों से हराया

<p>जिला परिषद के चुनावों में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने माकपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह जो निवर्तमान जिला परिषद सदस्य हैं को कड़े संघर्ष में हराया। वंदना गुलेरिया ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रयोह जिला परिषद वार्ड से 724 मतों के अंतर से यह जीत हासिल की है। पिछले चुनावों में भूपेंद्र सिंह ने वंदना गुलेरिया को इससे दो गुणा वोटों के अंतर से हराया था।&nbsp;</p>

<p>इन चुनावों में कांग्रेस ने भी माकपा के भूपेंद्र सिंह जिन्होंने विधानसभा का चुनाव भी महेंद्र सिंह के खिलाफ लड़ा था को इस बार समर्थन दिया था। कांग्रेस ने यहां पर अपना समर्थित उम्मीदवार नहीं उतारा था। यह सीट प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद वरिष्ठता क्रम में आने वाले जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी। कांग्रेस के समर्थन का माकपा के भूपेंद्र सिंह को लाभ कम नुकसान ज्यादा हुआ है क्योंकि पिछली दफा जब उन्होंने बड़े अंतर से वंदना गुलेरिया को हराया था तो वह अपने ही दम पर यह चुनाव लड़े थे। इस सीट पर सबकी नजरें लगी हुई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

15 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

15 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

15 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

15 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

15 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

15 hours ago