नड्डा ने की हिमाचल BJP कार्यकर्ताओं की तारीफ, बोले- संकट की घड़ी में संकट मोचक की तरह कर रहे हैं काम

<p>बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए कार्यो की विश्व भर में सराहना की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के विरूद्ध भारत की 130 करोड़ जनता का शानदार ढंग से मार्गदर्शन करने के लिए नरेन्द्र मोदी की दृढता को सराहा है। डा. बिन्दल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना है कि भारत ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुश्किल और समयबद्ध निर्णय लिए और भारत में अन्य देशों के मुकाबले टेस्टिंग की सुविधा बेहतर है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ भी अर्थिक दृष्टि से भारत के प्रति काफी आशावादी है। आईएमएफ ने कहा कि भारत आर्थिक दृष्टि से हुए नुकसान को संभाल लेगा क्योंकि भारत के पास नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त और नेतृत्व है।</p>

<p>बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल भाजपा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकट मोचक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि राष्ट्रीय आपदा के इस नाजुक मौके पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से समाज सेवा कार्य में जुटा हुआ है। बिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा के साथ देश के विभिन्न प्रांतों के अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों और मार्गदर्शन के अनुरूप प्रदेश में भाजपा कार्य कर रही है। एक माह में हिमाचल भाजपा ने जो राष्ट्रीय आपदा में कार्य किया, उसकी सराहना करते हुए जेपी नड्डा जी ने कहा कि यह महामारी जहां देश और दुनियां के लिए भयावह है, वहीं हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सेवा का एक अवसर है जिसमें हमे बढ चढकर कार्य करना होगा। डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के &lsquo;फीड द नीडी&rsquo; कार्यक्रम के अन्तर्गत यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि भोजन एंव राशन सभी अत्यन्त निर्धन एवं साधन विहीन लोगों को मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने फेस कवर बनाने के कार्य को और तीव्र करने के लिए भी कहा।</p>

<p>डा. बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर पीएम केयरस फंड और एचपी-कोविड-19 फंड में आर्थिक सहयोग का कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने के लिए कहा। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को आरोग्य ऐप डाऊन लोड कराने के कार्य और समाज के बुजुर्ग लोगों की यथासम्भव मदद को भी प्राथमिकताओं में शामिल करने के लिए कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 2,41,740 खाने के पैकेट, 67,836 राशन किट, 5,98,663 मास्क वितरण, 1,14,89,267 पीएम केयरस और 3,12,99,223 रुपये सीएम कोविड फंड-19 में जमा हुए है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

23 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

52 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

54 mins ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

59 mins ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

1 hour ago