पॉलिटिक्स

निक्का ने फिर आजाद चुनाव लड़ने की कही बात, परिवर्तन रैली से बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की चिंता

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के गर्म इलाके नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे आज राजनितिक तपिश भी देखने को मिली। भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर के जसूर क्षेत्र में अपना शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें भारी भीड़ एकत्रित करके निक्का ने भाजपा व कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा दी है। निक्का भाजपा से लगातार टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन निक्का ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर भाजपा टिकट नहीं देगी तो मैं आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरूंगा।

नूरपुर विधानसभा से मौजूदा भाजपा विधायक मंत्री राकेश पठानिया के विरोध मे निक्का मैदान में उतरे हैं। आज हुई इस परिवर्तन रैली के माध्यम से निक्का ने पार्टी हाई कमान को सीधा संदेश दिया है। इस कार्यक्रम में पहुंचे निक्का समर्थक निक्का को विधायक बनाने की बात करते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में संबोधन के दौरान निक्का ने भाजपा और कांग्रेस की बारियां खत्म करने की बात कही।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने अपने घरों को भरने का ही काम किया है। जनता की ओर नहीं देखा गया। मुझे जनता अपना आशीर्वाद देगी तो मैं अपनी सैलेरी जनता के घरों को पक्का करवाने के लिए ही लगाऊंगा और अपनी निजी कमानी से भी 20 प्रतिशत हिस्सा जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल करूंगा।

Manish Koul

Recent Posts

बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं वोटर स्लिप: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर स्लिप…

4 hours ago

अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग: राजीव भारद्वाज

अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग: राजीव…

4 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात धर्मशाला विस के मतदाताओं को भरने होंगे दो बैलेट पेपर

चुनाव डयूटी पर तैनात धर्मशाला विस के मतदाताओं को भरने होंगे दो बैलेट पेपर  …

4 hours ago

82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन: मुख्यमंत्री

-बिकाऊ विधायकों का सरगना भू माफिया भी, ड्राइवर नेक राम के नाम से खरीदी 10…

4 hours ago

नगरोटा बगवां: RS बाली ने 5 साल से बंद पुल का काम फिरसे कराया शुरू

कांगड़ा: आर एस बाली, कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक, ने अपनी विधानसभा…

5 hours ago

लोग भाजपा के लारा लप्पो में न आएं और आनंद शर्मा को विजयी बनाएं: बाली

नगरोटा बगवां: वीरवार को नगरोटा बगवां के विधायक एवं कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली ने…

21 hours ago