पॉलिटिक्स

सुक्खू से मिला NPS कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल, OPS बहाली के लिए मांगा सहयोग

न्यू पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस मौके पर न्यू पेंशन स्कीम के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए न्यू पेंशन स्कीम के संघ की आवाज़ को बुलंद करने की मदद करने की मांग की।

इस पर सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करवाना कांग्रेस पार्टी का मुख्य एजेंडा है। आने वाले विधानसभा के चुनावों में पुरानी पेंशन बहाली को कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में मुख्य रूप से शामिल करेगी ।

विधायक सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कर्मचारियों को हितों की रक्षा और बात की है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी अपना जीवन पूर्ण रूप से अपने विभाग जिसमें कार्यरत है को समर्पित कर देता है एक कर्मचारी इसी नौकरी के माध्यम से वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देता है और उनका भरण पोषण करता है और जब कर्मचारी को बुढापे में अपनी सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होती है तो सरकार द्वारा कर्मचारी को पेंशन न देना कर्मचारी वर्ग पर अत्याचार करने के बराबर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के घमंड में चकनाचूर है मानवीय मूल्यों के आधार पर प्रदेश सरकार को चाहिए कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करे ताकि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

21 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago