<p>हिमाचल कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह एक बार फिर सामने आ गई है। देश भर में कांग्रेस की करारी हार के बाद नेता अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी को मानाने में सभी नेता जुट गए हैं।</p>
<p>इसी के चलते हिमाचल कांग्रेस कमेटी की आज शिमला में बैठक रखी गई ताकि सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी का समर्थन किया जा सके। लेकिन इससे पहले ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक पत्र लिखकर राहुल राहुल गांधी का समर्थन कर दिया। बताया जा रहा है की इस पत्र में बाकायदा कुछ कांग्रेसी नेताओं के हस्ताक्षर भी हैं।</p>
<p>पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माना की उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में दो दिन पहले ही पत्र लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। वह चाहते हैं की राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें ताकि कांग्रेस पार्टी मज़बूत हो सके।</p>
<p>उधर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया की सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने स्तर पर ये पत्र भेजा है उससे कोई फर्क़ नही पड़ता है। कांग्रेस पार्टी की बैठक आज है पार्टी अपना सिंह लाइन प्रस्ताव राहुल के समर्थन में भेजेगी।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…