शांता पर बोले PCC चीफ, अब नहीं चाहिए थके हारे नेता

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पीसीसी चीफ़ कुलदीप राठ़ौर ने लोकसभा चुनावों की हुंकार भरी। अपने भाषण में उन्होंने कांगड़ा-चंबा सांसद को सवालों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में थके हारे नेता की जरूरत नहीं है। यहां के लिए जोश और सक्रिय नेता की जरूरत है। 5 साल तक वे जनता से कटे रहे और फ़िर हाईकमान पर बात छोड़कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बीजेपी के सांसद जहां भी हो वे जनता से हमेशा कटे रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने आख़िरी चुनाव के नाम पर काफी सहानुभुती बटोरी। लोगों के पास जाकर आख़िरी चुनाव के नाम पर वोट मांगे गए। लेकिन, अब 2019 में एक बार फिर वे चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं और हाईकमान पर फैसला छोड़ रहे है। इस साफ़ होता है कि वे एक बार फ़िर सहानुभुति लेने के चक्कर में हैं, लेकिन अंतिम-अंतिम करने वाले इस नेता को हमें हराना है।

कांगड़ा में होगी राहुल गांधी की रैली

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल आएंगे। इसी कड़ी में उनकी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सहित कई और संसदीय क्षेत्रों में भी जनसंभाएं होंगी। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी यहां आ सकते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी और हिमाचल में रैलियां करने का न्यौता दिया था। इस पर राहुल गांधी ने परमिशन दे दिया है और उनकी रैलियों की तारीख़ चुनाव प्रचार के दौरान फाइनल होगी।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आने से बीजेपी के लोगों की काफ़ी तक्लीफ हुई। लेकिन प्रियंका वाड्रा के आने से महिलाओं को बल मिला और जनता उनमें इंदिरा गांधी की छवि देख रही है। बीजेपी और RSS के लोगों को अभी से ही इसकी परेशानी होने लगी है औऱ वे उल्टी सीधीं बातें कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

3 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

24 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

50 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago