<p>बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा समूचा राष्ट्र महामारी की चपेट में है। प्रदेश ओर देश की सरकार कोरोना महामारी से लड़ने में लगी है। ऐसे में कुछ लोग जिनमें तब्लीगी जमात के लोग शामिल हैं, जो देश द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समाप्त करने में जुटे हैं। यहां तक कहा जा सकता है कि ये लोग मानव बम बनकर घूम रहे हैं। देश में 130 करोड़ देशवासी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं अपने देश को बचाने में लगे हैं। वहीं कुछ मानवता विरोधी लोग महामारी की गंभीरता को न समझते हुए देश के प्रयासों को नकारने में लगे हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का अहवान किया है कि हम सब लोग 5 अप्रैल रात को 9 बजे अपनी संगठित शक्ति का अहसास करें, हम अकेले नहीं हैं, पूरा देश एक साथ खड़ा है। यह भाव, देश में जागृत करने का प्रयास है। हम भारत माता की अनुभूति करें, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा राष्ट्र की शक्ति का एहसास करें।</p>
<p>कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पीएम मोदी के अहवान की अलोचना करके बयान बहादुर बनने का प्रयास कर रहे हैं। इस देशव्यापी प्रयास पर टिप्पणी करके हीरो बनने का प्रयास शोभा नहीं देता। आइए सब मिलकर दिया जलाएं।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…