लोकसभा सांसद के तौर पर PM मोदी ने ली शपथ

मोदी सरकार 2.0 की संसदीय परीक्षा आज से शुरू हो रही है। आज 17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होना है, इस दौरान नए सांसदों की शपथ कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर सत्ता में भारतीय जनता पार्टी चाहेगी कि इस सत्र में बजट के अलावा अन्य अटके हुए विधेयकों को पास करा सके। वीरेंद्र कुमार ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली, जो कि सांसदों को शपथ दिलाएंगे। 17 जून से शुरू होकर ये सत्र 26 जुलाई तक जारी रहेगा, तो वहीं 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने ली शपथ

सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई और इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। अब नव निर्वाचित सांसद शपथ ले रहे हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस दौरान सदन में मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे।

नंबर की चिंता छोड़े विपक्ष: PM

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिपक्ष के लोग नंबर की चिंता छोड़ दें, हमारे लिए उनकी भावना मूल्यवान है। संसद में हम पक्ष-विपक्ष को छोड़ निष्पक्ष की तरह काम करें। पीएम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार सदन में अधिक काम होगा। पीएम ने कहा कि जब सदन चला है, तो देशहित के निर्णय अच्छे हुए हैं। आशा करता हूं कि सभी दल साथ आएं, लोकतंत्र में विपक्ष का सक्रिय होना जरूरी है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago