पॉलिटिक्स

गुड गवर्नेंस पर काशी में पीएम की बैठक, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुशासन को लेकर भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना में बैठक कर रहे हैं। 4 घंटे तक चलने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। प्रधानमंत्री इस बैठक में आने वाले चुनावों की तैयारी का भी जायजा लेंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को सलाह दी है कि वाराणसी के विकास मॉडल का जायजा लें और इसे अपने राज्यों में अपनाएं। इस विकास मॉडल का अपने राज्यों में प्रचार-प्रसार भी करें। काशी और अयोध्या की तर्ज पर शहरों के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास के नए कार्यों के लिए प्रशासन को फोकस्ड करें।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बिहार और नागालैंड के उप मुख्यमंत्री शामिल हैं। वाराणसी में पीएम मोदी की इस मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी वाराणसी पहुंचे हैं, लेकिन बैठक में नहीं आए।

सोमवार को 5 घंटे हुई चर्चा
सोमवार को गंगा आरती देखने के बाद प्रधानमंत्री ने 5 घंटे तक स्वामी विवेकानंद क्रूज पर मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों में डेवलपमेंट की स्थिति को लेकर चर्चा की हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई है

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago