पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ी

विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधिक्षक कांगड़ा रमेश छाजटा ने बताया कि जिला कांगड़ा के पंजाब के साथ लगती सीमा को तीन दिन पहले सील कर दिया गया है। ताकिअसामाजिक तत्व प्रदेश में चल रही चुनाव प्रक्रिया को बाधित न कर सकें। इस समय 18 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं।

पुलिस हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कुल 1553 पोलिंग बूथ हैं जिसमें से 162 अतिसंवेदनशील है और 291 पोलिंग बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया है। SP ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर पैरा मिलिट्री फोर्सिस की तैनाती भी पंजाब के साथ लगती सीमाओं में की जायेगी, और जो पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं वहां मिलिट्री फोर्सिस को तैनात किया जायेगा। इसके अलावा चुनावी प्रकिया में बाधा डालने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा ताकि लोकतान्त्रिक और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाया जा सके।

बड़ा भंगाल में चौपर से पहुंचेगे पोलिंग अधिकारी:

भारतीय चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में 100 से 150 वोटों के लिए पहुंचेगा। इसके लिए आयोग ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। यहां पोलिंग अधिकारियों को चोपर के माध्यम से उतारा जायेगा और वहां बने पोलिंग बूथ पर मतदान करवाया जायेगा। भारतीय चुनाव आयोग का यह प्रयास है कि एक भी मतदाता मत का प्रयोग करने से न छूटे। इस बारे में जानकारी देते हुए DC कांगड़ा सी पी वर्मा ने बताया कि चुनावों की घोषणा से पहले ही बड़ा भंगाल की रेकी की जा चुकी है और यहां के पोलिंग बूथ पर हर बूथ की तरह मतदाताओं को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

13 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

16 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago