<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व बीडीसी चेयरमैन आत्मप्रकाश और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राणा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। दोनों को पार्टी ने अनुशासनहीनता के कारण निकाला है। विधानसभा चुनाव में आत्मप्रकाश और सुशील राणा पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे। आत्मप्रकाश वर्तमान कांग्रेस सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक और सुशील राणा आरटीए सदस्य थे।</p>
<p>हिमाचल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू ने बताया कि आत्मप्रकाश और सुशील राणा को अनुशासनहीनता के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। गौर रहे कि आत्मप्रकाश ठाकुर तथा सुशील राणा सुक्खू के करीबी रहे हैं और कुछ समय से यह दोनों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं देखे गए।</p>
<p>जब इस बारे में आत्मप्रकाश ठाकुर निदेशक कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और सुशील राणा आरटीए सदस्य से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बारे उन्हें कोई भी सूचना या नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…