पॉलिटिक्स

CM के बयान पर प्रतिभा सिंह का पलटवार, ‘मेरा काम देखकर हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर के परिवारवाद वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। हमीरपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, “हम वीरभद्र सिंह के परिवार से हैं और ये हमारे लिए गौरव की बात है। मैं तीन बार सांसद रही हूं और मेरे काम करने की क्षमता को देखते हुए सोनिया गांधी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जहां तक बात विक्रमादित्य सिंह कि है तो वह पहले से कांग्रेस विधायक हैं और विधायक के नाते पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।”
बता दें कि मंडी में सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश तक मां-बेटे का ही राज चलने की बात कही थी। सीएम ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन सारे फैसले उनके बेटे ले रहे हैं जिससे पार्टी में भारी उथल-पुथल मची हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में एकजुट है और एकजुटता के साथ ही विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। लोग अब चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। जहां-जहां भी मैं गई हूं लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। धर्मशाला में हुई बैठक में भी कार्यकर्ताओं को यही निर्देश दिया गया है कि पार्टी की जीत के लिए आगामी दिनों में किस तरह से काम करना है।

वहीं, प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते अभियान पर प्रतिभा सिंह ने कहा, “AAP अपनी तरह से काम कर रही है। लेकिन पंजाब में बनी AAP सरकार का आज बुरा हाल हैं। पंजाब में आज गुंडागर्दी और आंतक का माहौल बनता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में ‘AAP’ का ज्यादा असर नहीं है क्योंकि लोग केवल भाजपा और कांग्रेस को ही लंबे अरसे से जानते हैं। हिमाचल में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही है”।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

8 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

8 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

8 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

8 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

8 hours ago