<p>राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। बंडारू दत्तात्रेय हैदराबाद से संबंध रखते थे और करीब दो साल से हिमाचल में राज्यपाल थे। सितंबर महीने में बंडारू दत्तात्रेय का दो साल का कार्यकाल पूरा होना था। </p>
<p>वहीं, हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मूलत गोआ के रहने वाले हैं। राजेंद्र आर्लेकार गोआ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गोआ विधानसभा के अध्‍यक्ष पद पर भी वह रह चुके हैं। 23 अप्रैल 1954 को गोआ के पणजी में जन्‍मे 67 वर्षीय राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर के परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे हैं।</p>
<p>इसके अलावा राष्ट्रपति ने मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।</p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…