बीजेपी को जवाब देने आज मंडी आएंगी प्रियंका, आश्रय शर्मा के समर्थन में करेंगी प्रचार

प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के बाद अब हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर हलके के जवाहर पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की यह पहली बड़ी चुनावी सभा होगी। हालांकि पहले मंडी के सेरी मंच पर नामांकन के दौरान कांग्रेस सभा कर चुकी है। किसी बड़े स्टार प्रचारक की यह पहली सभा होगी। प्रियंका गांधी के निशाने पर मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी व सोलन में चुनावी सभा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को चंबा, बिलासपुर व नाहन में सभाएं हुई हैं। राहुल गांधी ने 10 मई को ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में सभा की थी। मोदी की तरह प्रियंका गांधी भी हिमाचल को अपना दूसरा घर बता क्षेत्र के वोटरों की सहानुभूति बटोरने का प्रयास करेंगी। मोदी हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहे हैं। उस नाते वह हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं।

प्रियंका गांधी ने शिमला के छराबड़ा में घर बनाया है। वह अकसर वहां आती जाती हैं। प्रियंका का हेलीकॉप्टर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के खेल मैदान में उतरेगा।  वहां से गाड़ी में वह जवाहर पार्क तक आएंगी।

500 जवान व नौ पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रहेगा। सलापड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को पुंघ से आगे आने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था फोरलेन के किनारे की गई है। मंडी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बीएसएल कॉलोनी, बीएसएल जलाशय मार्ग व नगौण खड्ड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रियंका के आगमन व रवानगी के दौरान 10-10 मिनट के लिए मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात बंद रहेगा।

11 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

सुंदरनगर में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करने आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी 11 बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचेंगी। यहां से वे विशेष हेलीकॉप्टर से सुंदरनगर रवाना होंगी। हवाई अड्डा निदेशक किशोर शर्मा व हवाई यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी को सुंदरनगर ले जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पहुंच चुका है।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

5 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

5 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

5 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

6 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

10 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

11 hours ago