<p>शोकोदगार के बाद प्रश्न काल के दौरान बड़सर के कांग्रेसी विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि पिछले 2 सालों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंडल बड़सर में कितने हैंडपंप लगाने के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की गई। इसमें कितने हैंडपम्प लग चुके हैं, कितने शेष है। जो शेष है इन्हें कब तक लगा दिया जाएगा?</p>
<p>जवाब में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले 2 सालों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंडल बड़सर में 14 हैंडपंप लगाए जिनपर 24,25,000 की राशि स्वीकृत की गई। उक्त हैंडपम्प में से 6 स्थापित किए जा चुके हैं और 8 हैंडपम्प लगाने अभी बाकी हैं। वर्षा ऋतु के शुरू होने के चलते 8 हैंडपंप नहीं लगाए जा सके। उसके बाद हैंडपम्प की जगह बदली गई परिणामस्वरूप ये हैंडपम्प नहीं लग पाए।</p>
<p>इसी बीच इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में हैंडपम्प लगने हैं। उन क्षेत्रों में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। विधायक निधि से पैसा देने के बावजूद हैंडपम्प नहीं लग रहे। अब 31 मार्च से पहले इन हैंडपम्प को लगाया जाए।</p>
<p>इसके जवाब में महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हैंडपम्प लगाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इन हैंडपम्प को लगा दिया जाएगा।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…