पॉलिटिक्स

राठौर ने केंद्रीय बजट को बताया जन विरोधी, ‘महंगाई-बेरोजगारी को किया गया नजरअंदाज’

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया है। एक और जहां भाजपा नेताओं ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकास को नई गति देने की दिशा में एक कारगर दस्तावेज बताया है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस ने इस बजट को जन विरोधी करार दिया है। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बजट को महज आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है।

राठौर ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से जन विरोधी है। बजट में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने इसे लोक लुभावना बताते हुए कहा है कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है। इस बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था में ही कोई सुधार होगा और न ही देश की विकास दर हासिल होगी। बजट से गरीब की जेब ख़ाली, नौकरीपेशा की जेब ख़ाली, मध्यम वर्ग की जेब ख़ाली, किसान की जेब ख़ाली, युवाओं की आशा टूटी, खपत बढ़ाने के लिए छोटे उद्योग के विकास को कुछ नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago