पॉलिटिक्स

पठानकोट में RS बाली ने बचाई कांग्रेस की साख, सुजानपुर से नरेश पुरी की जीत

पंजाब चुनावों में कांग्रेस पार्टी पठानकोट ज़िले में अपनी साख बचाने में कामयाब रही है। पठानकोट में कांग्रेस ने सूबे के बाकी जिलों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने इस जिले में बागडोर हिमाचल के युवा नेता RS बाली के हाथों में दी थी।

जिले की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार नरेश पुरी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह (बबू) को 5,000 मतों से ज्यादा के फर्क से हराया है। 2017 के चुनावों में यह सीट भाजपा ने जीती थी। जिले के आवजर्वर RS बाली नें यंहा पर हफ्तों तक स्थिति को खुद संभाला था।

वहीं, जिले की बाकी दो सीटों में भी कांग्रेस ने प्रदेश के बाकी हल्लकों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। एंटी-इंकंबेंसी होने के बावजूद भोहा से 2017 में चुनाव जीते जोगिंद्र पाल महज 1500 से कम वोटों से हारे। वहीं पठानकोट विधानसभा क्षेत्र से अमित विज को अपनी सीट 5000 मतों से कम फर्क से गवानी पड़ी। RS बाली ने पंजाब में चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले एक महीना इस जिले में लगाया था।

RS बाली ने सुजानपुर के नव-निर्वाचित विधायक नरेश पुरी को जीत की बधाई दी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए जनता की सेवा करने का संदेश दिया। RS बाली ने कहा कि पठानकोट में कांग्रेस पार्टी ने अच्छी टक्कर दी है और अब पार्टी वंहा संगठन मजबूत कर जनता की आवाज आने वाली सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

18 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago