पॉलिटिक्स

निर्दलीय विधायकों की BJP में एंट्री पर बवाल, मुकेश ने स्पीकर से की शिकायत

हिमाचल प्रदेश के दो निर्दलीय विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया। अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को पत्र लिखकर शिकायत की है। मुकेश ने दल बदल कानून के तहत दोनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

ऐसे में अब इन निर्दलीय विधायकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। आर्टिकल दो और तीन में स्पष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह चुना हुआ विधायक तब तक किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता, जब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देता। विधानसभा में जीतकर आए दलों के साथ सहयोगी हो सकता है। यही वजह है कि दोनों निर्दलीय विधायकों को लेकर नया विवाद खडा हो गया है।

बता दें कि बीते 8 जून को जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा और देहरा से विधायक होशियार सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इन दोनों आजाद विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस शुरू से ही इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग कर रही थी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

3 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

4 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

4 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago