शिमला: हंगामा विधानसभा में बरपा और अब तमाशा सड़कों पर

<p>सियासत भी क्या-क्या रंग बदलती है इसका अंदाज़ निराला है, नाम बदनाम है। अब तो बदनाम सियासत के मंदिर भी होने लगे हैं। राजनीति राज करने की नीति है राज में रहने या पाने के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है। जिसका ताज़ा उदाहरण शिमला में विधानसभा में देखने को मिला। जो कुछ हुआ वह पूरे देश ने देखा। लोगों ने अपने-अपने ढंग से इस हंगामे का मतलब निकाला।</p>

<p>दोनों दल जिन्होंने हंगामा विधानसभा में किया अब सड़कों पर विरोध का तमाशा कर रहे हैं। नैतिक मूल्यों की दुहाई देने वाले देवभूमि के नेता जीवन मूल्यों से दूर हैं। सत्ता के लिए नेता किस हद तक जा सकते है इसका कोई पैमाना नहीं है। हां जनता के सरोकार की दुहाई देने वाले नेता ही जब लोकतंत्र के मंदिर में आपस में ही उलझ पड़ें तो जनता तो फ़िर राम भरोसे ही है।</p>

<p>अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सड़कों पर हैं और एक दूसरे को कसूरवार ठहराने में लगे हैं। जनता थुथु कर रही है। प्रदेश कर्ज़ के तले दबे जा रहा है। विधानसभा बजट सत्र के पहले ही दिन हंगामा हो गया है। अब देखना है कि 5 सदस्यों के बिना सत्र में कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है। दूसरी तरफ विकास के दावे करने वाली कर्ज़ में डूबी सरकार सरकार बजट में क्या देती है?</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago