सोलन: भाजपा सह प्रभारी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस का काम सिर्फ भ्रांतियां फैलाना

<p>बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन से सोलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाकर दिखाई। कांग्रेस का काम केवल भ्रांतियां फैलाने का है और आज भी कांग्रेस केवल शहर और गांव की जनता को सोलन नगर निगम के विषय मे गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लेती है कि नगर निगम सोलन के कार्य क्षेत्र में सामान्य विकास किया जाएगा हर घर नल जल पहुंचाया जाएगा। भाजपा सोलन नगर निगम को लेकर रविवार को अपना दृष्टि पत्र भी जारी करेगी, दृष्टि पत्र में जो भी बिंदु लिखे जाएंगे उनको संकल्प पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्वेत पत्र की बातें करती है पर श्वेत पत्र केवल उस राजनीतिक दल को चाहिए होता है जिसका धरातल पर जनता के बीच विश्वास खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 440 वाल्ट की सरकार चल रही है और अब नगर निगम सोलन में भी 440 वाल्ट की सरकार बनानी है जिससे विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताहीन एवं दृष्टिहीन राजनीतिक दल बनकर रह गया है, जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ जाता है, पर जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।&nbsp;</p>

<p>बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का इन चुनावों में कोई भी असर नहीं रहेगा और देश को आम आदमी पार्टी के मॉडल के बारे में भी स्पष्टता नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर भाजपा की समितियों का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है इसका स्पष्ट उदाहरण देश से 370 35a का हटना, राम मंदिर निर्माण होना है, इसलिए इन चुनावों में जो भी वायदे किए जाएंगे उनको भी पूरा किया जाएगा।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

22 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

36 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

43 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

49 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

59 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago