सोलन: नौकरियों में आरक्षण रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सयुंक्त नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग का केंद्र सरकार द्वारा नियुक्तियों एवं पदोन्नतियों में आरक्षण रद्द करने को लेकर सोलन में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस प्रस्ताव के विरुद्ध उपायुक्त सोलन के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य नेता और इन विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के अतिरिक्त कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे।</p>

<p>धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वक्तयों ने कहा कि केंद्र सरकार का देश में अनुसूचित जातियों व दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार एक ऐसी सरकार केंद्र में बैठी है जो ध्रुवीकरण की राजनीति कर देश को बांटने का पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा आ आरक्षण पर दोहरा मापदंड है।यह देश के लोगों को गुमराह कर अपना राजनैतिक हित सादने मे लगी है।</p>

<p>कांग्रेस के इन नेताओं ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि दिल्ली के लोगों ने इस सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है।जल्द ही देश के लोग भी इसे सत्ता से बाहर कर देंगे।उन्होंने कहा कि देश आज गंभीर चुनोतियो से गुजर रहा है।देश की समस्याओं की ओर इसका कोई भी ध्यान नही है।उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र ने उनके आरक्षण में किसी भी प्रकार की कोई छेड़ छाड़ की तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नही।केंद्र को इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

30 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

53 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

16 hours ago