<p>प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। एआईसीसी किसान कांग्रेस विभाग के चेयरमैन नाना पटोले ने जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने राष्ट्रीय चेयरमैन नाना पटोले, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ,किसान कांग्रेस के वाईस चेयरमैन एवं प्रभारी संगठन व मीडिया सुरेंद्र सोलंकी और हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी प्रितपाल सिंह से विचार विमर्श के बाद जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल किए हैं।</p>
<p>प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन विशाल चम्बियाल ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की जानकारी दी है। जिला अध्यक्षों की सूची में नूरपुर से सुनील कुमार,कांगड़ा से मदन चौधरी,देहरा से विनय कुमार,पालमपुर से कश्मीर सिंह राणा,कुल्लू से नवनीत सूद, बिलासपुर से रतन सिंह ठाकुर, हमीरपुर से नरेन्द्र सन्धू, किन्नौर से अमित नेगी,लाहौल स्पीति से अशोक हंस,सुन्दरनगर से भीम सिंह, मण्डी से जोगिंद्र गुलेरिया के नामों की घोषणा की गई है प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने जिला अध्यक्षों की सूची को स्वीकृति देने के लिए किसान कांग्रेस चेयरमैन नाना पटोले,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, वाईस चेयरमैन सुरेंद्र सोलंकी,हिमाचल प्रभारी प्रितपाल सिंह व कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।</p>
<p>प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य प्रभारी प्रितपाल सिंह और राज्य अध्यक्ष विशाल चम्बियाल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 10 दिन भीतर अपनी जिला कार्यकारिणी को किसान कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का रवैया किसानों और बागवानों के प्रति उदासीन है। जहाँ भारी बारिश से किसानों की फसल तबाह हो गई है उसका मुआबजा किसानों को नहीं मिल पाया है वहीँ बागवानों को आर्थिक मंदी के कारण उनके सेब का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ रख कर तमाशा देख रही है जो सही नहीं है। हिमाचल प्रदेश सरकार को किसानों और बागवानों की भलाई के लिए कदम उठाने चाहिए।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…