कैबिनेट मीटिंग शुरू, सुधीर ने किया किनारा

<p>हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में शुरू हो चुकी है। मीटिंग से शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा बैठक में उपस्थित नहीं हुए, जबकि उनके अलावा सभी मंत्री बैठक में मौजूद हैं। विधानसभा चुनाव के नज़दीक आचार संहिता लगने से पहले हो रही इस बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है।</p>

<p>राज्य सचिवालय में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 वर्ष करने के मामले को कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। इसके अलावा पेंशनरों की 5,10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।</p>

<p>बैठक में सरकार बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खोल सकती है। इसके अलावा आईटी शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों की पॉलिसी बनाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

3 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

3 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

4 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

4 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

4 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

4 hours ago