राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

<p>कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का उनके पैतृक गांव मझार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पठानिया के बेटे भवानी पठानिया ने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। पठानिया के अंतिम संस्कार में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।</p>

<p>पुलिस जवानों की टुकड़ी और कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर उन्&zwj;हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्मशानघाट पर चिता पर लकड़ी डालने के लिए भी घंटों लंबी लाइनें लगी रहीं। बता दें कि शुक्रवार सुबह 78 साल की उम्र में पाठानिया का निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।&nbsp;</p>

<p>सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान,पूर्व मंत्री जी एस बाली,पूर्व मंत्री हरवंस राणा(गुलेर),मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य, विपल्व ठाकुर, अजय महाजन, कुलदीप सिंह राठौर, केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा, पवन काजल, संजय रत्न, आशा कुमारी, पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल, कृपाल परमार, उपायुक्&zwj;त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन सहित दर्जनों नेताओं ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago