जयराम सरकार पर सुक्खू की चुटकी, कहां जयराम नहीं कोई तीसरा नेता चला रहा सरकार

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपिन परमार को मंत्री से हटाकर स्पीकर बनाने की नियुक्ति पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब भाजपा के भीतर चल रही बहुत सी चीजें सामने नजर आने लगे हैं और कहीं ना कहीं भाजपा की सरकार का रिमोट जयराम के हाथ में नहीं है। यह भी स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को&nbsp; जयराम न हीं चला पा&nbsp; रहे हैं। अब यह कहने में अब कोई अतिशयोक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि बदलाव किसी भी सरकार में हो सकते हैं। लेकिन जिस तरह से विपिन परमार को भारी दबाव के बीच में हटाकर स्पीकर बनाया गया है। उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा में केंद्र का डंडा लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में अभी और बदलाव भाजपा के भीतर दिखाई दे सकते हैं। जिससे कि पार्टी में चल रही गुटबाजी स्पष्ट होती है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेसियों पर गुटबाजी का आरोप लगाते हैं। लेकिन यहां पर स्पष्ट भाजपा की गुटबाजी सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाला पंचायती चुनाव और फिर उसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी कमर कस चुकी है और जिस तरह से प्रदेश में शराब को बढ़ावा देने का प्रचार भाजपा सरकार कर रही है। युवाओं को लगातार बेरोजगार किया जा रहा है। रोजगार का नया संसाधन कोई जुटा नहीं पा रही है।</p>

<p>केंद्र से मिलने वाले कर्जे पर सीलिंग लग चुकी है। मतलब कर्जा नहीं मिलेगा ,हो सकता है अगले महीने से प्रदेश के कर्मचारियों को तनख्वाह के भी लाले पड़ जाए, इस तरह की सरकार इस समय प्रदेश में चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समझ चुकी है कि जयराम ठाकुर इस सरकार को चलाने में सक्षम है यही कारण है कि अब उन्होंने कमान अपने हाथ में ले ली है और सारी कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष&nbsp; के इशारे पर ही होती नजर आ रही है ।।।उन्होंने कहा कि अब यह भी कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे असफल मुख्यमंत्री अगर कोई रहेगा तो उनमें जयराम ठाकुर का नाम शुमार हो चुका है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago