मोदी सरकार ने छीने मजदूरों के हक: सुक्खू

<p>पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने मजदूर दिवस पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दलालड़ गांव में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सूक्खू बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में मजदूरों के हक छीनने का काम किया है। श्रम कानूनों को बदलाव कर कमजोर किया गया। यह मजदूर वर्ग पर कुठाराघात है। भाजपा सरकार आम आदमी व श्रमिक विरोधी रही है। देश के करोड़ों मजदूर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का खामियाजा भुगत रही है।</p>

<p>सूक्खू ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर मजदूरों व कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। महंगाई के इस दौर में मजदूरों को 18000 रुपये न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों का ही घर चलाना मुश्किल हो रहा है, गरीब मजदूर की तो आसमान छूती महंगाई ने कमर तोड़ दी है। रसोई गैस का सिलेंडर 1100 रुपये से ऊपर का हो गया है। बुधवार को ही घरेलू गैस सिलेंडर में 6 रुपये की वृद्धि हुई है।</p>

<p>सूक्खू ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच सालों में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी उस पर कुछ नहीं बोलते, न ही रोजगार देने और 15-15 लाख खाते में डालने की बात करते हैं। उनका सिर्फ एकमात्र एजेंडा गांधी परिवार की बुराई करना है। सूक्खू ने प्रदेश के सभी मजदूर भाइयों को मजदूर दिवस की भी बधाई दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago