हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी और अपना समर्थन देंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…
धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…
देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…
चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…