वीरभद्र के गढ़ में दिखी सुक्खू की धमक, इस दफा खिलाफ नहीं बल्कि पक्ष में लगे नारे

<p>ऐसा किसी को यकीन नहीं था कि पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व सीएम के गढ़ में पहुंचेंगे और उनके पक्ष में नारेबाजी की जाएगी। लेकिन, ऐसा ठियोग में देखने को मिला। सुक्खू के खिलाफ नहीं बल्कि पक्ष में नारेबाजी सुनने को मिली। जबकि, इससे पहले वीरभद्र सिंह के गढ़ में सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी का सभी गवाह रहे हैं। ठियोग के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की धमक देखने को मिली&nbsp;</p>

<p>वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की राजनीतिक अदावत किस स्तर की है यह सभी जानते हैं। लेकिन, जो माहौल कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला, उससे साफ हो गया कि संगठन की पकड़ वीरभद्र सिंह के गढ़ में भी बन चुकी है।</p>

<p>कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के सामने सुक्खू की छवि अध्यक्ष के रूप में मज़बूत नज़र आती दिखाई दी। पाटिल ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में स्पष्ट कर दिया कि सुक्खू को कोई भी प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटा सकता। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पीसीसी का प्रमुख बनाया है और अगला फैसला उन्हीं की मर्जी से होगा।&nbsp;</p>

<p>हालांकि, ऐसा नहीं कि इस बार भी वीरभद्र सिंह चुप रहे। उन्होंने मंच से और मीडिया से भी रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की और संगठन को कमजोर तरीके से लीड करने के आरोप लगाए। वीरभद्र सिंह ने यह भी बता दिया कि वह किसी भी सूरत में पार्टी के भीतर सक्रिय हिस्सेदारी नहीं छोड़ने वाले हैं। इसका संकेत उन्होंने यह देते हुए कहा कि वह बीजेपी के आडवाणी या जोशी नहीं हैं, जिसे मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago