पॉलिटिक्स

पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद बिगड़ा माहौल, आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने के संकेत: CM

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर राजनीति गर्मा गई है। पंजाब ही नहीं बल्कि हिमाचल में भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर ने सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से पंजाब में AAP की सरकार बनी है तब से ही पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। पंजाब में खालीस्तानी झंडों और नारेबाजी से आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने के संकेत मिल रहे हैं।

सीएम जयराम ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए वीआईपी की सुरक्षा वापस ले रही है। हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी और दूसरे दिन ही उनकी AK-47 से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा AAP की कार्यशैली देश के लिए खतरा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

2 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago