आपसी मतभेदों में बंटी कांग्रेस, प्रदेश के विकास में बनी बाधा: पीयूष गोयल

<p>केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार आपसी मतभेदों में बंटी हुई है जिस कारण प्रदेश के विकास में बाधा बनी हुई। जिसको दूर करना है और केंद्र सरकार की विकास यात्रा को हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनाकर आगे बढ़ाना है। 2014 में सरकार बनने पर देश भर में बीजेपी और उसके घटक दलों की राज्यों में मात्र 6 सरकारें थी जो आज बढ़कर 18 पहुंच गई है।</p>

<p>रेलवे, सड़कों और रोपवे से हिमाचल पर्यटन का विकास हो सकता है। हिमाचल रेलवे को आगे ले जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल रेलवे को विकसित करने पर कार्य किया गया। पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 254 किलोमीटर नई रेल लाइन स्वीकृत हुई है। जिसपर 10200 करोड़ रुपये खर्च होंगें उस रेलवे लाइन के लिए सर्वे चल रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 नई रेलवे लाइन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा जिनकी डीपीआर बन रही है।&nbsp; हिमाचल रेल बजट को 2009 से 14 तक 108 करोड़ सालाना मिलता रहा वह बढ़कर अब 512 करोड़ का हो गया है। इस मौके पर उतराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस पर्यटन को बढ़ाने के लिए उतराखंड और हिमाचल सयुंक्त प्रयास करेंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

2 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago