धर्मशाला में वीरभद्र गुट की बैठक!, कहा-सुक्खू को हटाना कोई बड़ी बात नहीं…

<p>लोकसभा चुनावों के लिए वीरभद्र सिंह अपने गुट के लोगों से बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में कांगड़ा-चंबा की बैठक की, जिसमें उनके गुट के ही कुछ खास नेता नज़र आए। जिला कांगड़ा-चंबा में वैसे तो कांग्रेस के पास कई अहम चेहरे हैं, लेकिन बैठक में अधिकांश ग़ायब ही दिखे।</p>

<p>इस दौरान वीरभद्र सिंह ने सुक्खू पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सुक्खू को हटाना कोई बड़ी बात नहीं। लोकसभा चुनावो में कांग्रेस एक होकर काम करेगी। सात ही उन्होंने कहा कि मैं आखिरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हूं। अब मैं राजनीति में सक्रिय नहीं रहूंगा और इस आखिरी दौर में मेरा फर्ज पार्टी की स्थिति को सुधारना है। प्रदेश के हर जिले में मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करुंगा और पार्टी में बदलाव लाया जाएगा।</p>

<p>वहीं, सीएलपी मुकेश अग्निहोत्री ने RSS पर तंज कसते हुए कहा कि आज सरकार में निकर और डंडे वाले लोगों का ही काम रह गया है। हाफ पैंट वाली सरकार ही जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री नहीं मान रही। मोदी देश में हिटलर की तहर काम कर रहे हैं और अगर उन्हें रोका नहीं गया तो वे हर इंसान के पीछे जांच एजेंसियां लगा देंगे। लोकसभा चुनावों के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं और इस बार बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

14 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

15 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

16 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

17 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

17 hours ago