लाहौल स्पीति से कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए। शिमला पहुंचे रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति में हुई भारी बर्फबारी के बाद परिस्थितियां काफी बिगड़ गई हैं। इससे वहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल स्पीति के सेब बागवानों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि सेब को बाहर नहीं भेजा जा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि सेब बागबानों के पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई करे। स्पीति में 18 हेलीपेड है जिनसे सुचारू रूप से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर देनी चाहिए। रोहतांग टनल को तीन चार दिन के लिए आम लोगों के लिए खोल देना चाहिए। सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल तो किया जा रहा है परंतु इसके लिए ट्राइबल बजट का ही प्रयोग किया जा रहा है। 1972 से जो लाहौल के लिए जो सुविधाएं दी जा रही है उन्हें आज तक धरातल पर नहीं उतारा गया है।

इससे लाहौल के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार लाहौल स्पीति के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करना चाहिए और ट्राइबल बजट को उनके ऊपर ही खर्च करना चाहिए। पिछली सरकार ने सभी सुविधाएं मुहैया करवाई हैं और इस सरकार को भी ऐसा करना चाहिए।

समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…