पर्यटन निगम के कर्मचारियों को एक माह से नहीं मिला वेतन, सरकार कर्मचारियों के प्रति उदासीन: कांग्रेस

<p>हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि पर्यटन निगम के कर्मचारियों को पिछले माह का वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं, अगले माह का भी आधा महीना निकल गया। क्या अफसरशाही को भी वेतन नहीं मिला होगा? उन्होंने कहा कि अफसरशाही तो अपना वेतन समय पर अपनी जेबों में डाल लेती है लेकिन जब छोटे कर्मचारियों की बात आती है तो लापरवाही बरती जाती है। यह कर्मचारियों का शोषण है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया हमेशा उदासीन रहा है। अस्पतालों में तकनीकी सहायकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। दैनिक वेतन भोगियों का भी यही हाल है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी महीनों बेतन भत्तों के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अफसरशाही का दोष है। सरकार छोटे कर्मचारियों के प्रति गम्भीर नहीं है। सरकार पर अफसरशाही हावी है।&nbsp;</p>

<p>कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गरीबी पेंशन पाने वाले, वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को छः छः माह तक इंतजार करना पड़ता है तब जा कर पेंशन प्राप्त होती है। उन्होंने अफसरशाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी ऐसा हुआ कि अफसरों को वेतन न मिला हो। अफसरशाही सबसे पहले अपना हित साधती है और कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाती है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चाहिए कि सबसे पहले छोटे कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करे और सबसे अंत में अफसरशाही को बेतन दे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सरकार का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है जिसके कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। आज स्थिति यह है कि भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और किसी न किसी रूप में नुकसान झेल रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

2 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

2 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

3 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

3 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

7 hours ago