<p>15 दिसंबर तक बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मौजूदा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। पिछले 9 साल से सत्ती बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। इस बार उनकी जगह पर नया अध्यक्ष बनना तय है। जिसको लेकर संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया जारी है।</p>
<p>वैसे तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में चंद्रमोहन ठाकुर, रणधीर शर्मा और कृपाल परमार भी हैं। लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल को माना जा रहा है। क्योंकि त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर जिला से संबंध रखते हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी माने जाते हैं।</p>
<p>दूसरे नंबर पर राम सिंह के अध्यक्ष बनने की बात सामने आ रही है। राम सिंह कुल्लू जिला से संबंध रखते है। बीजेपी की नज़र अनुसूचित जाति के वोट बैंक पर भी है। यदि इस वोट को ओर अधिक साधना है तो राम सिंह को भी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। फ़िलहाल बीजेपी इस समय अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। ऐसे में जो भी बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनेगा वह शक्तिशाली होगा।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…