पॉलिटिक्स

‘हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी’, कांग्रेस के आरोप में कितना दम ?

बढ़ती बेरोजगारी और गैर हिमाचलियों को नौकरी देने के मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तब से रोजगार के साधन बंद हो गए हैं। प्रदेश बेरोजगारी के आंकड़े में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। 15 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं।

राठौर ने कहा कि जो नौकरियां निकल रही हैं उनमें बाहर के प्रदेश के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। यह प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। इसके खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आगामी समय में प्रदेश स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन किये जायेंगे। सरकार को गैर हिमाचलियों की अपेक्षा हिमाचल के लोगों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।

वहीं, उपचुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उपचुनावों को लेकर पहले से तैयार थी लेकिन बीजेपी चुनाओं से भाग रही थी। उन्होंने कहा कि जब सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव पड़ा तो अब चुनाव कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द हाइकमान से बातचीत के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दे हैं जिनके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। जनता चुनावों में इसका जवाब सरकार को देगी।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

4 seconds ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

4 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

20 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago