पॉलिटिक्स

क्या चुनाव प्रचार के नियम तोड़ रहे विक्रमादित्य? बीजेपी हमलावर

भाजपा ने शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ निर्धारित अवधि के बाद भी प्रचार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन विभाग को शिकायत की गई है। इस शिकायत में इंटरनेट मीडिया पर निर्धारित अवधि के बाद प्रचार करने की शिकायत की है। हालांकि भारतीय निर्वाचन आयोग ने इंटरनेट मीडिया पर प्रचार के लिए समय अवधि को निर्धारित नहीं किया है, जबकि जनसभा और रैली को लेकर समय निर्धारित किया गया है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक की चुनाव प्रचार किया जा सकता है। इस समय अवधि का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। इन निर्देशों को पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के बाद इन उपचुनाव में भी लागू किया गया है। ऐसे में जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा पहली बार है जब प्रचार के लिए सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्‍त मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी का कहना है चुनाव प्रचार के लिए सुबह दस बजे से सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसे लागू करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है।

Samachar First

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

15 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago