दिल्ली पहुंचे वीरभद्र-बाली, सुक्खू शिमला में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता जीएस बाली और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोपरह करीब डेढ़ बजे दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में इन दोनों नेताओं समेत कांग्रेस के तमाम नेता हाईकमान से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संग कद्दावर नेताओं के साथ हाईकमान की ये मुलाकात खास है और इस मुलाकात के बाद आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस कमेटी की चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली नहीं गए हैं और शिमला में करीब तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सुक्खू की कॉन्फ्रेंस में भी आगामी चुनावों के लिए कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है। क्योंकि, शिंदे का हिमाचल दौरा लगभग पूरा हो चुका है और उन्होंने सुक्खू संग हिमाचल के हर जिले में कार्यकर्ताओं-नेताओं से मीटिंग की है।</p>

<p>उधर, हाईकमान के साथ मुलाकात में मुख्यमंत्री के टेढ़े तेवर साफ नज़र आ रहे हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री पहले भी अपने चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं और अब तो बेटे विक्रमादित्य को भी अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने को कह चुके हैं। बैठक में अहम मुद्दा टिकट आवंटन को लेकर ही हो सकता है जिसपर हाईकमान अपनी फाइनल मुहर लगाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

15 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago