गुड़िया मामले को सुलझाने में फेल हुई CBI: वीरभद्र सिंह

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और सरकार के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर गुड़िया मामले में सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली से लौटते ही वीरभद्र सिंह ने कहा बीते इतने में माह में गुड़िया मामले में सीबीआई कुछ नहीं कर पाई और अब सीबीआई मामले को सुलझाने में फेल साबित हुई है।</p>

<p>वीरभद्र ने कहा कि जो भी गिरफ्तारियां हो रही है वह जेल में हुई सूरज की हत्या के मामले में हो रही है। जबकि गुड़िया मामले में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई है औऱ कोई भी सुराग उनके हाथ नहीं लगा है। एक वेब पोर्टल के मुताबिक, ये बात वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी में आंखों का इलाज करवाने आए थे तब कही।</p>

<p>गौरतलब है कि सीबीआई ने गुरुवार को गुड़िया प्रकरण में एसपी शिमला रहे डी डब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार किया है। अभी तक जो भी पुलिस वाले गिरफ्तार किये गए हैं वे सूरज की जेल में हत्या मामले में कहीं ना कहीं सवालों के घेरे में है। हालांकि, अभी तक गुड़िया मामले में कोई भी कार्रवाई सामने नहीं आई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago