वीरभद्र के चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस में नया सियासी भूचाल

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चुनाव नहीं लड़ने की ख़बर ने एक नए सियासी भूचाल को जन्म दे दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के आलाकमान को चिट्ठी लिखने के बाद शुक्रवार शाम को विधायकों के एक ख़ास वर्ग ने भी आलाकमान को चिट्ठी लिखी है। सीएम के विश्वासपात्र समझे जाने वाले विधायकों ने आलाकमान से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।&nbsp;</p>

<p>इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को सोनिया गांधी को मेल किया था, जिसमें उन्होंने प्रदेश में पार्टी के आंदरूनी हालात का हवाला देकर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी।</p>

<p>यह बात जगजाहिर है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को पसंद नहीं करते और काफी अर्से से उन्हें संगठन के पद से हटाने का आलाकमान पर दबाव बनाते रहे हैं। थोड़ी बहुत उम्मीद प्रदेश प्रभारी शिंदे की यात्रा से थी, मगर वह भी खत्म हो गई। मगर, वीरभद्र सिंह अपने सियासी दौर में किसी अन्य का हस्तक्षेप नहीं चाहते। लिहाजा, उन्होंने अब यह सारा दारोमदार आलाकमान के हाथों छोड़ दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

3 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

6 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

6 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago