पॉलिटिक्स

सत्ता में आते ही रिज पर स्थापित करेंगे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा: अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का आज जन्म दिवस है। उनके जन्म दिवस को कांग्रेस विकास दिवस के रूप में मना रही है। इस मोके प्रदेश भर में कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शिमला के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य नेताओं नेताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ओर उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिन है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश भर से यहां लोग आए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

वंही, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉ वाई एस परमार और वीरभद्र सिंह ही दो ऐसे नेता रहे जो अपनी छाप छोड़ गए हैं। वाईएस परमार हिमाचल निर्माता के नाम से जाने जाते हैं वहीं वीरभद्र सिंह विकास पुरष रहे। वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने पूरे प्रदेश को आकार दिया और सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया।

उन्होंने कहा की ऐसा दौर भी आया ज़ब होली लॉज से पार्टी को चलाया। हिमाचल की भावनात्मक एकता बनी रहे इसके लिए उन्होंने अनेकों कार्य किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो उन्होंने विकास करवाया है उसे कभी नहीं भूला जा सकता है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने जो शिक्षण संस्थान और भवन बनाए हैं उनके नाम भी वीरभद्र सिंह के नाम पर रखे जाएंगे।

 

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago