पॉलिटिक्स

यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके फेसबुक आईडी के माध्यम से लिखा गया कि ‘पिछले 25 सालों के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।’

UPDATE: मनीष ठाकुर ने थामा AAP का दामन, सोशल मीडिया पर लगाए थे गंभीर आरोप

 

उन्होंने आगे लिखा कि ‘आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है। इसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है।हम रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे। मैं उन हजारों संघर्ष के साथियों को संघर्ष के सफर में योगदान देने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद करना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं की आप सभी भी इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे।’

ग़ौरतलब है कि इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से अलग होना कई तरह के संदेश देता नज़र आ रहा है। माना जा रहा है कि ऐसे में कांग्रेस के इस कलह का कोई तीसरी विकल्प वाली पार्टी फायदा उठा सकती है।

एक अन्य साथी ने भी दिया इस्तीफा

इन्हीं के साथ एक ओर कांग्रेस के सदस्य ने पद छोड़ने का ऐलान किया है। गौरव चौहान ने कहा कि ‘आज अपने 14 वर्षो के राजनीतिक और सामाजिक व अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।’

Manish Koul

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago