धर्म/अध्यात्म

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के अवसर पर भक्तों का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। मां बगलामुखी के दर्शन के लिए सैंकड़ों की संख्या में दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं, जहां वे अपनी समस्याओं का समाधान और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने जानकारी दी कि माता बगलामुखी दस महापीठों में से आठवें स्थान की देवी मानी गई हैं और कलयुग में इन्हें चमत्कारी एवं प्रभावशाली देवी के रूप में पूजा जाता है। पुजारी ने बताया कि जो भी भक्त माता के मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, माता उनकी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

इसके साथ ही भजन-कीर्तन मंडली द्वारा माता की महिमा का गुणगान मंदिर में किया जा रहा है, जिससे भक्तों को मां की कृपा का अनुभव हो रहा है। मान्यता है कि नवरात्रों के नौ दिनों में मां दुर्गा का धरती पर आगमन होता है और वे अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करती हैं। इनमें अष्टमी और नवमी तिथियों को विशेष महत्व दिया जाता है, जिन पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

3 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

6 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

7 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

1 day ago