खेल

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान हो गया है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का नया कप्तान बनया गया है। बेन स्टोक्स इंगलैंड टेस्ट टीम के 81वें कप्तान होंगे। गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा इसका ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद पूर्व कप्तान जो रूट पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।

बता दें कि 31 वर्षीय बेन स्टोक्स ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और अभी तक 79 मुकाबले खेल चुके हैं। साल 2017 में बेन को टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया था। स्टोक्स ने 79 टेस्ट मैच में 35.89 की औसत से 5061 रन बनाए हैं। वहीं, बेन स्टोक्स ने 174 टेस्ट विकेट भी अपने नाम किए हैं। कप्तान बनते ही बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड टीम की अगुवाई करना मेरे लिए गर्व का विषय है, मैं टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

2 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

2 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

2 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

2 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

18 hours ago