खेल

रोहित शर्मा ने मारा छक्का तो टूटी फैन की नाक, अस्पताल में इलाज जारी

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। इसी बीच मैच के दौरान एक किस्सा सामने आया जिससे पढ़कर हर कोई हंस रहा है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने छक्का मारा जिससे फैन की नाक टूट गई। यहां तक फैन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 98 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 39 रन, हनुमा विहारी ने 31 रन और विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। भारतीय कप्तान ने यह छक्का विश्वा फर्नांडो की गेंद पर लेग साइड में लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो छक्का रोहित ने लगाया था, उससे एक फैन की नाक टूट गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 साल का एक फैन ‘डी कॉरपोरेट बॉक्स’ में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक- एक्स-रे में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर दिखाई दिया। नाक के ऊपर जो चोट लगी थी, उसका इलाज किया गया है और टांके लगाए गए। होसमत अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने भी इस घटना की पुष्टि की।

 

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

36 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

47 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago