खेल

हमीरपुर: इंदु गोस्वामी ने किया सांसद खेल महाकुंभ सीजन 2 का शुभारंभ

सांसद खेल महाकुंभ सीजन दो के तहत शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिताओ का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने शिरकत की तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सुजानपुर विधानसभा की 120 टीमों के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच मिल रहा है। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिला है।

उन्होंने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में अब लड़कियों के द्वारा भी हिस्सा लिया जा रहा है जो कि अच्छी बात है। जिन लड़कियों को मंच नहीं मिल पा रहा था उन्हें भी अब मंच मिल रहा है जिसके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

वहीं, वैष्णो देवी में मची भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं पर राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने कहा है कि यह हादसा दुर्भागयपूर्ण है। सभी मारे गए श्रद्धालुओं के परिवार के साथ सरकार की संवेदना हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचने के बाद हुए हादसे से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि धार्मिक स्थानों पर शांति और संयम रखे।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

38 seconds ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

25 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

35 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

47 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

59 mins ago