खेल

भारत को मिली शतरंड ओलंपियाड की मेजबानी, जुलाई-अगस्त में चन्नई में होगी प्रतियोगिता

शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भारत को मिल गई है। यह प्रतियोगिता पहले रूस में होनी थी, लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यह मेजबानी भारत को दी गई है। यह प्रतियोगिता जुलाई या अगस्त महीने में करवाई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है।

तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस उपलब्धि का श्रेय अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और महासचिव भरत सिंह को जाता है। प्रतियोगिता में लगभग 180 देशों के करीब 2500 चेस मास्टर हिस्सा लेंगे। कंबोज ने कहा कि पहले एक साथ इतने देशों ने भारत में किसी भी खेलकूद स्पर्धा में भाग नहीं लिया है।

शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भारतो को मिलने पर महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि यह चेन्नई और देश के शतरंज जगत के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है कि तमिलनाडु की राजधानी को इस साल होने वाले शतरंज ओलिंपियाड की मेजबानी के लिए चुना गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से आठ अगस्त के बीच किया जाना था।

चेन्नई को पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अधिकार मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्विटर पर इसकी स्वयं घोषणा की थी। स्टालिन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद ने लिखा, ‘चेन्नई को शतरंज का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। भारतीय और चेन्नई के शतरंज समुदाय के लिए गौरवपूर्ण लम्हा। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और फिडे ने इतने आराम से साथ मिलकर काम किया जिसकी सराहना होनी चाहिए।’ आनंद ने फिडे को पत्र भी लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि यह गर्व की बात है कि देश शतरंज की शीर्ष प्रतियोगिताओं में से एक की मेजबानी कर रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

5 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago