हिंदी सिनेमा के महानायाक अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत

हिंदी सिनेमा के महानायाक अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। रुटीन चेकअप के लिए उन्हें मंगलवार सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ को अस्पताल में 1-2 दिन और लग सकते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें रविवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। अमिताभ को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात को काफी सीक्रेट रखा गया है। इतना सीक्रेट कि किसी सेलेब्स को भी नहीं पता चला कि बिग बी अस्पताल में भर्ती हैं। किसी को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल नानावती अस्पताल ने किसी तरह का ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। साल 2012 में भी सर्जरी की वजह से 12 दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। अमिताभ को लीवर से जुड़ी समस्याएं हैं। सन् 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई थी। इसमें उनका काफी खून बह गया था। स्थिति ऐसी थी कि डॉक्टरों ने उन्हें क्लीनिकली डेड घोषित कर दिया गया था। काफी खून बह जाने के कारण एक्सीडेंट के बाद उन्हें 200 डोनर्स के जरिए 60 बोतल खून चढ़ाया गया था। इससे वह तब खतरे से बाहर आ गए, मगर उसी दौरान एक और बीमारी ने उन्हें घेर लिया था।

एक इंटरव्यू के दौरान खुद बिग बी ने बताया था कि एक्सीडेंट के दौरान मुझे जिन डोनर्स का खून चढ़ाया गया था, उनमें से एक को हेपेटाइटिस बी था। उसी के जरिए ये मेरे शरीर में प्रवेश कर गया था। 2000 तक मैं ठीक रहा, लेकिन उसके बाद एक सामान्य मेडिकल चेकअप में सामने आया कि मेरा लिवर इंफेक्टेड है। अमिताभ सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर के सहारे जिंदा हैं। हेपेटाइटिस इंफेक्शन के कारण उनका 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

1 hour ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago