ट्रेंड्स

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुई सपना चौधरी, वीडियो किया शेयर..

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी की तबीयत खराब होने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीमार होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीते कुछ दिनों पहले ही, सपना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात भी कही थी।

वहीं, अब सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत की जानकारी दी है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चला है कि सपना की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई है।देखें वीडियो…

https://fb.watch/bM9-lql5rs/

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी लड़की का सहारा लेकर चलने की कोशिश कर रही हैं। इससे साफ है कि तबीयत खराब होने के बाद उनके शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी आ गई है, जिस वजह से ही उन्हें चलने-फिरने के लिए भी किसी का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में बताया कि अब वह पहले से ठीक हैं। सपना ने लिखा, ‘अब मैं बिल्कुल ठीक हूं और आप सबकी दुआओं का धन्यवाद। जल्द मिलते हैं स्टेज पर।’ वहीं, कई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट पर सवाल करते हुए पूछा है कि उन्हें क्या हुआ है।

Manish Koul

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

17 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago